राजधानी रायपुर में जगह जगह मकान दुकान सड़कों में पानी ही पानी पहली बारिश ने खोली नगर निगम के दावों की पोल
रायपुर, 5 जुलाई। राजधानी रायपुर में शनिवार रात से जारी लगातार बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव की गंभीर स्थिति बन गई। रायपुर के प्रोफसर कॉलोनी भैया तालाब इलाके में लोगों के घर ओर मकानों में, पानी भरा पड़ा है शनिवार से लोग परेशान हो रहे कारण है गलत नाली निर्माण व्यवस्थित पानी निकासी की व्यवस्था नहीं राजधानी के अन्य इलाके भावना नगर ,सिविल लाइन वार्ड, गुरु गोविंद सिंह वार्ड और शंकर नगर वार्ड,फाफडी चुना भट्ठी बीजेपी कार्यकाल एकात्म परिसर,अशोका रत्न,पंडरी मोवा, इलाका सहित नालों का गंदा पानी सड़कों ओर लोगो के घरों में ,नगर निगम द्वारा बरसात से पहले जल निकासी और नालों की सफाई के बड़े-बड़े दावे किए गए थे, लेकिन पहली ही बारिश में इन दावों की पोल खुल गई। शहर के कई वार्डों में सड़कों पर पानी भर गया है और अनेक स्थानों पर बारिश का पानी लोगों के घरों तक पहुंच गया। नगर निगम प्रशासन और महापौर को इस और विशेष ध्यान देना चाहिए अभी भी समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो इसका परिणाम है शहरवासी को भुगतना पड़ेगा महापौर, उनकी परिषद, संबंधित अधिकारी मौन बने हुए हैं। उन्होंने नगर निगम से तत्काल जल निकासी की व्यवस्था सुधारने, प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य तेज करने तथा भविष्य में ऐसी स्थिति की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए।, जब की बारिश में सड़कों मोहल्लो में झाड़ू नहीं लग रहा है तो कम से कम उस टीम को गली मोहल्लों ,BSUP कॉलोनी, प्रधानमंत्री आवास योजना कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड कचना शहर के सलीम इलाकों में चैंबर, नाली नालों की सफाई व्यवस्था में अच्छे से लगाया जाए व्यवस्था में सुधार किया जाना चाहिए।





















Leave a Reply