अंबिकापुर जिले में बाईकर्स गैंग का आतंक,मैनपाट की शांत वादियों में उद्दंड शोर,पुलिस ख़ामोश,आमजन नाराज़।

अंबिकापुर जिले के शिमला कहे जाने वाल सुंदर पर्यटन स्थल पर बाईकर्स गैंग का आतंक,मैनपाट की शांत वादियों में उद्दंड शोर की चारों ओर चर्चा जोर जर से है। पुलिस ख़ामोश,आमजन नाराज़, लोगों को कहना है कि सरगुजा पुलिस प्रशासन कहाँ है ये हर कोई चर्चा कर रहा है।अंबिकापुर शहर से लेकर छत्तीसगढ़ का शिमला कहे जाने वाले मैनपाट में बाइकर्स गैंग का आतंक देख लोग हैरान परेशान हैं तेज रफ्तार,तेज आवाज वाली बाइकों से हरी भरी वादियों में जिस तरह से आतंक फैल रहा है वो बेहद दुर्भाग्य पूर्ण है साथ ही पुलिस की व्यवस्था पर लगातार सवालों के बाद भी पुलिस का लगातार निष्क्रिय रहना समझ से परे है।एक साथ कई तेज रफ्तार व भारी आवाज़ की बाईक आतंक का पर्याय बन कर बेख़ौफ़ सड़क पर दौड़ रही हैं।बाइकर्स की गतिविधियों से पुलिसिंग व्यवस्था और ट्रैफिक नियमों के पालन पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *