भाग्यनगर हैदराबाद में सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान, सिखवाल समाज ने किया भव्य स्वागतहैदराबाद। सिखवाल समाज के विभिन्न प्रांतों से आए वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं समाजसेवियों के भाग्यनगर (हैदराबाद) आगमन पर सिखवाल प्रगति समाज, ऋष्य श्रृंग भवन में उनका सम्मान एवं स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर मारवाड़ पाली सिखवाल ब्राह्मण समाज के महामंत्री नंदकिशोर नागला, इंदौर सिखवाल समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन के कोषाध्यक्ष भगवान नागला तथा एलन्दू सिखवाल ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता जयप्रकाश कोलरिया का शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया गया।सम्मान समारोह में सिखवाल प्रगति समाज, ऋष्य श्रृंग भवन के परामर्शदाता ब्रजेश तड़बा तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामदेव नागला, नंदकिशोर व्यास (अधिवक्ता), रूपचंद उपाध्याय, हरीश नागला (निजामाबाद), सुखदेव नागला, राजाराम उपाध्याय, गणपतलाल तुकार, चंद्रभान व्यास, सुरेश कुमार व्यास “जानम”, सूर्यप्रकाश उपाध्याय “अनुभवी”, भँवरलाल उपाध्याय, गोपाल नागला, भगवान उपाध्याय (अमरावती), रामदेव नागला (अधिवक्ता) तथा विनोद तिवारी सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम में समाज की एकता, संगठन की मजबूती तथा शिक्षा, सेवा और सामाजिक उत्थान से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि विभिन्न राज्यों के समाजजनों के बीच इस प्रकार के संवाद और सम्मान समारोह सामाजिक समरसता को मजबूत करने के साथ-साथ समाजहित के कार्यों को नई दिशा प्रदान करते हैं।समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ तथा उपस्थित समाजजनों ने अतिथियों के उज्ज्वल सामाजिक जीवन एवं निरंतर समाजसेवा के लिए शुभकामनाएं दीं।
















Leave a Reply