भाजपा विधायक रिकेश सेन की बड़ी घोषणा: जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं को 21 लीटर पेट्रोल, केक और परिवार सहित होटल में भोजन का उपहार।

भाजपा विधायक रिकेश सेन की बड़ी घोषणा: जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं को 21 लीटर पेट्रोल, केक और परिवार सहित होटल में भोजन का उपहार

भिलाई। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक रिकेश सेन ने भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं के सम्मान में एक विशेष पहल की घोषणा की है। विधायक की इस घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।विधायक रिकेश सेन ने बताया कि पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं के योगदान को सम्मान देने और उनका मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से यह पहल शुरू की जा रही है।घोषणा के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं को उनके जन्मदिन पर विशेष उपहार दिए जाएंगे। इसके अनुसार प्रत्येक कार्यकर्ता को 21 लीटर पेट्रोल, स्पेशल जन्मदिन का केक तथा पूरे परिवार के लिए भिलाई के एक प्रतिष्ठित होटल में भोजन की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी।रिकेश सेन ने कहा कि भाजपा की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। संगठन के लिए दिन-रात मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान करना उनकी प्राथमिकता है और यह पहल उसी दिशा में एक छोटा-सा प्रयास है।इस घोषणा के बाद क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए विधायक का आभार व्यक्त किया। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस तरह के सम्मान से संगठन के प्रति उनका उत्साह और समर्पण और अधिक मजबूत होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *