,रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में बुधवार को नवनिर्मित प्रेक्षागृह का राज्यपाल रमेन डेका ने लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित उत्कृष्टता अलंकरण समारोह में उत्कृष्ट संसदीय कार्य एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों को सम्मानित किया गया।उत्कृष्ट संसदीय पत्रकारिता के लिए दैनिक पत्रिका के संतराम साहू तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में उत्कृष्ट रिपोर्टिंग के लिए IBC24 के सौरभ सिंह परिहार और डॉ. राजेश राज को सम्मानित किया गया। वहीं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक और अकलतरा विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह को उत्कृष्ट विधायक अलंकरण प्रदान किया गया।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और राज्यपाल रमेन डेका, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ,उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा , नेता प्रतिपक्ष चरण दास महान विधानसभा सचिवशामिल थे, छत्तीसगढ़ विधानसभा की उत्कृष्ट संसदीय परंपराओं की सराहना करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों और निष्पक्ष पत्रकारिता को लोकतंत्र की मजबूती का आधार बताया। समारोह में भजन गायक अनूप जलोटा की प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र रही।

















Leave a Reply