राजधानी रायपुर में भारी बारिश में भी गरजा छात्र-युवा आक्रोश: रायपुर में सोनम वांगचुक के समर्थन और पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन।

रायपुर, 19 जुलाई। राजधानी रायपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक पर रविवार को भारी बारिश के बीच 500 से अधिक छात्र, युवा और विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने पर्यावरणविद् एवं शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक के समर्थन में आवाज बुलंद करते हुए शिक्षा व्यवस्था में सुधार, पेपर लीक पर सख्त कार्रवाई और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और कहा कि लगातार हो रही परीक्षा अनियमितताओं से लाखों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उनका कहना था कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि देशभर में शिक्षा और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर बढ़ती नाराजगी अब जनआंदोलन का रूप ले रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।दिल्ली में भी जारी है आंदोलनइधर, नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी पर्यावरणविद् एवं शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक के समर्थन में हजारों लोग बारिश के बावजूद डटे हुए हैं। लद्दाख से जुड़े मुद्दों और अन्य मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन को देशभर के नागरिकों, छात्रों, बुद्धिजीवियों और विभिन्न क्षेत्रों से समर्थन मिल रहा है।जानकारी के अनुसार, अनशन के दौरान स्वास्थ्य बिगड़ने पर सोनम वांगचुक को पुलिस अस्पताल लेकर गई, जिसका उनके समर्थकों ने विरोध किया। हालिया परीक्षा विवादों और शिक्षा व्यवस्था को लेकर उठे सवालों के बीच छात्रों का यह आंदोलन और तेज होता दिखाई दे रहा है।रायपुर में आयोजित प्रदर्शन के माध्यम से छात्रों और युवाओं ने स्पष्ट संदेश दिया कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार, परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर सरकार को प्रभावी कदम उठाने होंगे।

भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ छात्रों ओर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ,NSUI के युवाओ के जोश को मूसलाधार बारिश भी इनके बुलंद हौसलों को डिगा नहीं सकी। जितनी तेज़ बारिश हुई, उतना ही तेज़ भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनआक्रोश भी बढ़ता गया।आज सोनम वांगचुक के समर्थन में तथा नीट पेपर लीक मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ छात्रों के आंदोलन में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं रायपुर ग्रामीण पंकज शर्मा के साथ सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक, रायपुर में शामिल होकर छात्रों की आवाज़ को बुलंद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *