रायपुर, 22 जुलाई 2026। मौसम विज्ञान केंद्र, रायपुर ने बुधवार सुबह 5 बजे ताज़ा मौसम बुलेटिन जारी करते हुए प्रदेश के कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।ऑरेंज अलर्ट वाले जिले: रायपुर, दुर्ग, कांकेर, रायगढ़, सूरजपुर, अंबिकापुर, बालोद और राजनांदगांव जिलों में अगले दो घंटों (सुबह 7 बजे तक) मध्यम बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।येलो अलर्ट वाले जिले: धमतरी, महासमुंद, बीजापुर, जशपुर, कोरबा, बलरामपुर, गरियाबंद, कोरिया, पेंड्रा, बिलासपुर, मुंगेली, कबीरधाम, बेमेतरा, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, नारायणपुर, कोंडागांव, बस्तर, दंतेवाड़ा और सुकमा जिलों में हल्की बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें। किसान और आम नागरिक मौसम की स्थिति को देखते हुए आवश्यक सावधानी बरतें।यह अलर्ट 22 जुलाई 2026 को सुबह 5:00 बजे जारी किया गया है।
रायपुर में 21 जुलाई की रात से ही रिम झीम बारिश गिर रही है
















Leave a Reply