श्रृंग ऋषि जयंती गुरुपूर्णिमा पर सुखवाल युवा प्रकोष्ठ निकालेगा विशाल वाहन रैली, घर-घर जाकर दिया निमंत्रण।

भीलवाड़ा। सुखवाल युवा प्रकोष्ठ द्वारा मंगलवार को भीलवाड़ा शहर में विशाल वाहन रैली का आयोजन किया जाएगा।रैली को लेकर युवा प्रकोष्ठ के करीब 100 युवाओं की टोली ने शहर में सघन जनसंपर्क किया। युवाओं ने 1100 से 1300 घरों तक पहुंचकर सुखवाल समाज के परिवारजनों से घर-घर जाकर मुलाकात की और रैली में शामिल होने का पीला चावल देकर निमंत्रण दिया। इस दौरान पेम्पलेट भी वितरित किए गएयुवा प्रकोष्ठ मिडिया प्रभारी विनोद सुखवाल ने बताया कि समाज को संगठित करने और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देने के उद्देश्य से युवा प्रकोष्ठ द्वारा यह पहल की गई है। भीलवाड़ा शहर में निवासरत सभी सुखवाल परिवारों से संपर्क कर उन्हें रैली में आने के लिए आमंत्रित किया गया है रेली परशुराम चोराया से शुरू होकर , कलेक्ट्री,कोट चौराया,रेलवे स्टेशन, पुलिस कंट्रोल रूम, गोल प्याऊ चोराया, सुचना केन्द्र, वह विभिन्न मार्गो से होती हुई श्रृंगी ऋषि संस्थान चौराहा संस्थान पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *