श्रावण मास झूला महोत्सव का शुभारंभ, एक माह तक होंगे भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजन ,चांपा-जांजगीर नैला ।

30 जुलाई 2026

(छत्तीसगढ़)। श्रावण मास के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के झुंझुनूं धाम के नाम से प्रसिद्ध श्री नारायणी धाम स्थित श्री राणी सती दादीजी मंदिर में 30 जुलाई से 28 अगस्त तक भव्य श्री राणी सती दादीजी झूला महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। पूरे सावन माह चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं के लिए विशेष आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।महोत्सव के दौरान मंदिर परिसर में श्री राणी सती दादीजी को आकर्षक झूले पर विराजमान किया गया है। साथ ही महिला श्रद्धालुओं के लिए भी दो विशेष झूले लगाए गए हैं, ताकि वे भी उत्साह और श्रद्धा के साथ झूला महोत्सव का आनंद ले सकें।आयोजन समिति ने सभी महिला मंडलों, भजन मंडलियों एवं श्रद्धालुओं से अपने-अपने समूह के साथ मंदिर पहुंचकर भजन, कीर्तन और नृत्य के माध्यम से दादीजी की भक्ति में सहभागी बनने का आग्रह किया है। बाहर से आने वाली महिलाओं के लिए निशुल्क तैयार होने की व्यवस्था एवं कमरे उपलब्ध कराए गए हैं। साथ ही भजन-कीर्तन के लिए साउंड सिस्टम की भी निःशुल्क व्यवस्था की गई है।समिति की ओर से बताया गया है कि “दादी की रसोई” सेवा में सहयोग करने के इच्छुक श्रद्धालु कविता सुरेश अग्रवाल से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही विभिन्न महिला मंडलों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने आगमन की सूचना पूर्व में उपलब्ध करा दें, ताकि आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारु रूप से की जा सकें।संस्थापक सावी महेंद्र मित्तल एवं श्री नारायणी धाम सेवा समिति ने प्रदेशभर के श्रद्धालुओं से श्रावण मास के इस भव्य झूला महोत्सव में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है। आयोजन पूरे सावन माह तक निरंतर चलता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *