दिल्ली अस्पताल से किरण सिंह देव ने दिया स्वतंत्रता दिवस का संदेश, तिरंगा हाथ में लेकर जताया राष्ट्रप्रेम, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को देशभक्ति और राष्ट्रसेवा से ओतप्रोत शुभकामनाएं दीं।

15अगस्त 2026/ दिल्ली

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को देशभक्ति और राष्ट्रसेवा से ओतप्रोत शुभकामनाएं दीं। दुर्घटना के बाद दिल्ली में उपचार करा रहे देव ने अस्पताल के बेड से ही अपना संदेश सोशल मीडिया के माध्यम से साझा किया।स्वास्थ्य की स्थिति ऐसी है कि वे अस्पताल के बेड पर ठीक से बैठ भी नहीं पा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद हाथ में तिरंगा लेकर उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर देश और प्रदेशवासियों के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। उनकी यह तस्वीर और संदेश राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण और देशप्रेम की झलक प्रस्तुत करता है। किरण सिंह देव ने अपने संदेश में कहा, “आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।” उन्होंने कहा कि यह पावन दिवस उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों और अमर बलिदानियों के त्याग, तपस्या एवं संघर्ष की याद दिलाता है, जिनके अदम्य साहस से देश को स्वतंत्रता प्राप्त हुई।उन्होंने प्रदेशवासियों से राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता को सदैव सर्वोपरि रखते हुए विकसित, आत्मनिर्भर एवं सशक्त भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लेने का आह्वान किया। देव ने कहा कि “तिरंगा हमारी आन, बान और शान है। मां भारती की सेवा ही हमारा परम सौभाग्य है।”दुर्घटना के बाद अस्पताल में उपचाररत होने के बावजूद स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशवासियों को संदेश देने और तिरंगे को हाथ में थामे उनकी तस्वीर ने उनके राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति समर्पण को एक बार फिर सामने रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *