रायपुर, 7 अगस्त। राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस एवं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पंडरी स्थित मृगनयनी एंपोरियम ने ग्राहकों के लिए विशेष छूट योजना की घोषणा की है। यह ऑफर 6 अगस्त से 16 अगस्त 2026 तक लागू रहेगा।मृगनयनी एंपोरियम, शॉप नंबर 87, आईजीवीपी क्लॉथ मार्केट, यूको बैंक के सामने, पंडरी, रायपुर में उपलब्ध सभी स्टॉक पर 30 प्रतिशत (10+10+10%) तक की विशेष छूट दी जाएगी।इस विशेष बिक्री में ग्राहकों को चंदेरी और महेश्वरी साड़ियां, सलवार सूट, बाघ प्रिंट की महेश्वरी एवं चंदेरी साड़ियां, कॉटन साड़ियां, कॉटन सलवार सूट, बेडशीट तथा विभिन्न हैंडीक्राफ्ट्स उत्पाद आकर्षक रियायती दरों पर उपलब्ध होंगे।एंपोरियम प्रबंधन ने शहरवासियों से इस विशेष अवसर का लाभ उठाने और हस्तकरघा एवं हस्तशिल्प उत्पादों की खरीदारी के लिए मृगनयनी एंपोरियम पहुंचने की अपील की है। यह आयोजन भारतीय हस्तकरघा और हस्तशिल्प उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ-साथ ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद रियायती कीमतों पर उपलब्ध कराने का प्रयास है।
















Leave a Reply