,हैदराबाद/सिकंदराबाद: राजस्थानी ब्राह्मण सभा
, हैदराबाद–सिकंदराबाद द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रावणी उपाकर्म महोत्सव का भव्य आयोजन शुक्रवार, 28 अगस्त 2026 को मामडपल्ली स्थित श्री वेंकटेश्वर बालाजी मंदिर में श्रद्धा एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ किया जाएगा…!इसी आयोजन की तैयारियों को लेकर गायत्री मंदिर, बेगमबाजार में सभा की बैठक अध्यक्ष पं. पुरुषोत्तम लाला की अध्यक्षता में आयोजित हुई, गायत्री वंदना के पश्चात सभा के महामंत्री रामदेव नागला ने आयोजन की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 28 अगस्त 2026 को प्रातः 7:30 से 9:00 बजे तक रामनाथ आश्रम, कोलसावाड़ी, बेगमबाजार भाग्यनगर हैदराबाद से श्री बालाजी मंदिर तक निःशुल्क बस सेवा उपलब्ध रहेगी…!श्री वेंकटेश्वर बालाजी मंदिर स्थित हरिप्रिया पुष्करणी में गायत्री परिवार शांतिकुंज, हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री परिवार हैदराबाद पीठ के प्रमुख जैतारण निवासी समाज सेवी श्री गोकुलचन्दजी उपाध्याय के नेतृत्व में विद्वान पुरोहितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ श्रावणी उपाकर्म के सभी धार्मिक अनुष्ठान विधिवत सम्पन्न कराए जाएंगे…!श्रावणी उपाकर्म के दौरान श्रद्धालुओं को पुष्करणी में जौ, तिल, भस्म, गोबर, मिट्टी, गौमूत्र, दूध, दही एवं गंगाजल आदि से दशविधि स्नान का धार्मिक लाभ प्राप्त होगा, इसके पश्चात यज्ञोपवीत पूजा, गायत्री पूजा, पंचकुंडीय यज्ञ एवं महाआरती का आयोजन किया जाएगा, कार्यक्रम के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए भोजन-प्रसादी की व्यवस्था भी रहेगी…!आयोजन को सफल बनाने के लिए संयोजक मंडल गठित…,कार्यक्रम को सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने के लिए संयोजक मंडल का गठन किया गया है, इसमें महेश अवस्थी, सुरेश गांधी, दामोदर जोशी, रामेश्वरलाल जोशी (LIC), प्रभुदयाल पांडिया, मुरलीधर तिवाड़ी, संदीप जायसवाल, रामनिवास ओझा, घनश्याम पड़वा तिवाड़ी, मुकेश सांढिल्य, मोहनलाल शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा (चंद्रायन गुटा), विजय शर्मा पांडिया, गोपाल कृष्ण तिवाड़ी, लक्ष्मीकांत व्यास, प्रदीप चोटीया, नितेश व्यास एवं दिनेश खंडेलवाल को शामिल किया गया है…!नवयज्ञोपवीत धारकों के लिए विशेष व्यवस्था:श्रावणी उपाकर्म के अवसर पर नवयज्ञोपवीत धारक बटुकों को यज्ञोपवीत प्रदान किया जाएगा, इच्छुक नवयज्ञोपवीत धारक अपने नाम पंजीयन के लिए सभा के महामंत्री रामदेव नागला (63005 34407) अथवा सुरेश गांधी (90300 95447) से संपर्क कर सकते हैं…!आगामी बैठक में यजमानों की सूची तैयार करने के साथ-साथ संयोजक मंडल के सदस्यों को विभिन्न कार्यों की जिम्मेदारियां भी सौंपी जाएंगी…!सभा ने सभी सनातनी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर श्रावणी उपाकर्म एवं यज्ञोपवीत संस्कार के इस धार्मिक आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने का आह्वान किया है…!कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध छंद गायक एवं कवि श्री रामनिवास पाराशर अपने मुखारविंद से छंदों की रचनाओं का पाठ कर श्रद्धालुओं को अपने अनमोल वचनों से लाभान्वित करेंगे…!बैठक में पं. पुरुषोत्तम लाला, रामदेव नागला, भरत चांडा, संदीप जायसवाल, अर्जुन थानवी, विशाल शर्मा, लक्ष्मीकांत व्यास, दामोदर जोशी, रामेश्वरलाल जोशी (LIC), हरिप्रसाद रिणवा, लक्ष्मीनारायण बोचवाल, विमल नवहाल, ख्यालीराम सेवदा, मनोज खंडेलवाल एवं रविकांत खंडेलवाल सहित सभा के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे…!सभा के कोषाध्यक्ष भरत चांडा ने सभी समाजबंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पधारकर श्रावणी उपाकर्म महोत्सव को अतिभव्य बनाने की अपील की तथा सभी का आभार व्यक्त किया…!रामदेव नागलामहामंत्रीराजस्थानी ब्राह्मण सभा, हैदराबाद–सिकंदराबाद 6300534407
















Leave a Reply