गुजरात चिकली
सिखवाल ब्राह्मण समाज, चिकली धरमपुर द्वारा , अच्छी बारिश ओर समाज के सभी लोग स्वस्थ और दीर्घायु हो एवं समज में एकता और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गांव बाहर रसोई का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के सभी सिखवाल बंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सामूहिक रूप से रसोई का आनंद लिया।इस अवसर पर दक्षिण गुजरात सिखवाल ब्राह्मण समाज के विशेष अतिथियों का साफा एवं अपर्णा ओढ़ाकर आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम में दक्षिण गुजरात सिखवाल ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष मीठालाल जी, पूर्व अध्यक्ष प्रहलाद जी, पूर्व कोषाध्यक्ष सत्यनारायण जी बोहरा तथा पूर्व उपाध्यक्ष बद्रीलाल जी पुरोहित विशेष रूप से उपस्थित रहे।समाजजनों ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सामाजिक एकजुटता, भाईचारे और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों ने आपसी मेलजोल बढ़ाने और सामाजिक गतिविधियों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया।कार्यक्रम की जानकारी प्रहलाद शर्मा, सूरत (गुजरात) ने दी।


















Leave a Reply