राजस्थानी ब्राह्मण सभा हैदराबाद-सिकंदराबाद का श्रावणी उपाकर्म महोत्सव आयोजित।

23अगस्त 2826,हैदराबाद/सिकंदराबाद। राजस्थानी ब्राह्मण सभा हैदराबाद-सिकंदराबाद के तत्वावधान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रावणी उपाकर्म महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के बंधुओं के शामिल होने की अपील की गई है।महोत्सव के दौरान धार्मिक परंपराओं के अनुसार दशविधि स्नान के पश्चात पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही नवीन यज्ञोपवीत धारण करने के इच्छुक जातकों को विधि-विधान के साथ यज्ञोपवीत संस्कार एवं धारण करवाया जाएगा।कार्यक्रम के अंत में पूर्णाहुति, आरती एवं प्रसादी का आयोजन होगा। आयोजकों ने सभी ब्राह्मण बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धार्मिक आयोजन में सहभागिता निभाने का आग्रह किया है।बसों की रहेगी व्यवस्थाश्रावणी उपाकर्म महोत्सव में आने वाले समाजबंधुओं की सुविधा के लिए श्री रामनाथ आश्रम से सुबह 9 बजे से बसों की व्यवस्था की गई है। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से निर्धारित समय पर पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।राजस्थानी ब्राह्मण सभा की ओर से दामोदर लाल जोशी, सदस्य एवं संयुक्त संयोजक मंडल ने समाजबंधुओं से आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *