25 अगस्त 2026/रायपुर
राजधानी रायपुर में गांजा बरामदगी का एक और मामला सामने आने के बाद अब कार्रवाई से ज्यादा पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं। बड़ी मात्रा में गांजा बरामद होने के बावजूद चर्चा इस बात की है कि आखिर नशे का सामान पुलिस से पहले आम जनता के हाथ कैसे लग रहा है?लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने पुलिस कमिश्नरेट की निगरानी और नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल यह भी है कि क्या पुलिस की कार्रवाई केवल गांजा बरामद करने और आरोपियों को पकड़ने तक सीमित है, या फिर नशे की तस्करी के पीछे सक्रिय पूरे नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश भी की जा रही है?जनता का सवाल साफ है— अगर आम लोग नशे का सामान पकड़कर पुलिस तक पहुंचा रहे हैं, तो फिर पुलिस की खुफिया तंत्र और निगरानी व्यवस्था कितनी प्रभावी है?रायपुर में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए सिर्फ बरामदगी की खबरें पर्याप्त नहीं हैं। जरूरत इस बात की है कि गांजा तस्करी के स्रोत, सप्लायर, खरीदार और पूरे नेटवर्क की कड़ियों तक जांच पहुंचे।अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले को महज एक और बरामदगी के रूप में देखती है या इसके पीछे सक्रिय बड़े नेटवर्क तक पहुंचकर कार्रवाई करती है।जनता पूछ रही है—गांजा पकड़े जाने की खबर बड़ी है या पुलिस की पकड़ कमजोर होने की?









