रायपुर, 26 अगस्त 2026। नेपाल में उत्पन्न बाढ़ आपदा के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने नेपाल में प्रभावित क्षेत्रों में रह रहे प्रदेश के नागरिकों के परिजनों एवं परिचितों से सहायता के लिए राज्य आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम से संपर्क करने की अपील की है।राज्य सरकार की ओर से कहा गया है कि यदि किसी व्यक्ति के परिजन, रिश्तेदार, परिवारजन अथवा परिचित नेपाल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे हैं और उनकी स्थिति की जानकारी नहीं मिल पा रही है अथवा उन्हें किसी प्रकार की सहायता की आवश्यकता है, तो तत्काल छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम से संपर्क किया जा सकता है।सहायता के लिए संपर्क नंबर:📞 कंट्रोल रूम: 0771-2223471☎️ टोल-फ्री नंबर: 1070राज्य सरकार ने भरोसा दिलाया है कि आपदा की इस कठिन घड़ी में प्रभावित लोगों और उनके परिजनों की हरसंभव सहायता के लिए प्रशासन तत्पर है। नागरिकों से अपील की गई है कि आवश्यकता होने पर निर्धारित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी साझा करें।
नेपाल बाढ़ आपदा में फंसे छत्तीसगढ़ वासियों की सहायता के लिए कंट्रोल रूम से संपर्क की अपील।











Leave a Reply