सिखवाल ब्राह्मण समाज देवगढ़ के लिए गौरव का क्षण, नवनिर्मित श्री राम जानकी मंदिर की पहली झलक,देवगढ़

28अगस्ता 2026/राजसमन्द देवगढ़। सिखवाल ब्राह्मण समाज देवगढ़ की एकता, आस्था और समर्पण का प्रतीक बनकर नवनिर्मित श्री राम जानकी मंदिर का भव्य स्वरूप सामने आया है। मंदिर का निर्माण समाज के लिए गौरव और श्रद्धा का विषय बना हुआ है। मंदिर की पहली झलक ने समाजजनों में उत्साह और धार्मिक भावना का संचार किया है।भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप में निर्मित यह श्री राम जानकी मंदिर समाज की सामूहिक आस्था और लंबे समय से किए जा रहे प्रयासों का पावन परिणाम माना जा रहा है। मंदिर आने वाली पीढ़ियों के लिए भी धार्मिक संस्कार, सामाजिक एकता और सेवा की प्रेरणा का केंद्र बनेगा।इस ऐतिहासिक निर्माण में सिखवाल ब्राह्मण समाज देवगढ़ के अध्यक्ष परम आदरणीय श्री रमेशजी त्रिपाठी साहब के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके नेतृत्व में समाज को मिली यह अनुपम सौगात निश्चित रूप से प्रशंसनीय एवं ऐतिहासिक उपलब्धि है।समाजजनों का कहना है कि श्री राम जानकी मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि समाज की एकजुटता, आस्था, सहयोग और समर्पण की जीवंत पहचान है। मंदिर के भव्य निर्माण से समाज में खुशी और उत्साह का माहौल है।श्री राम जानकी मंदिर का यह पावन धाम सिखवाल ब्राह्मण समाज देवगढ़ की धार्मिक एवं सामाजिक एकता का नया अध्याय लिखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *