रायपुर में ओणम की खुशियों में दिखी सांस्कृतिक एकता की तस्वीररायपुर। प्रदेशभर में आज ओणम पर्व को लेकर उत्साह का माहौल रहा। रायपुर सहित कई स्थानों पर केरल समाज के लोगों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों और हर्षोल्लास के साथ ओणम पर्व मनाया
। इस दौरान भारतीय संस्कृति की ‘विविधता में एकता’ की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली। वहीं रायपुर में भाजपा आईटी सेल संयोजक सुनील पिल्लई के निवास पर भी ओणम पर्व का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परिजन एवं मित्रगण एकत्रित हुए और एक-दूसरे को ओणम की शुभकामनाएं दीं। सभी ने मिलकर पर्व की खुशियां साझा कीं तथा घर पर तैयार किए गए स्वादिष्ट पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया।ओणम के अवसर पर परिवार और मित्रों के साथ मिलकर त्योहार मनाने से आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश भी सामने आया। आयोजन में भारतीय संस्कृति के विभिन्न रंग देखने को मिले।रायपुर में मनाया गया यह ओणम पर्व भारतीय संस्कृति की उस खूबसूरत परंपरा को दर्शाता है, जहां अलग-अलग भाषाओं, प्रदेशों और परंपराओं के लोग मिलकर त्योहारों की खुशियां साझा करते हैं।










