बद्रीनाथ धाम में सिखवाल ब्राह्मण समाज द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन,चारभुजा नाथ भक्त मंडल भगवानपुरा के करीब 100 सदस्य बस से पहुंचे ऋषिकेश, गंगा आरती में हुए शामिल।

4 सितंबर/2026

ऋषिकेश/बद्रीनाथ धाम। सिखवाल ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ सदस्यों एवं भक्त मंडल के श्रद्धालुओं द्वारा बद्रीनाथ धाम में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। धार्मिक यात्रा के तहत चारभुजा नाथ भक्त मंडल कमेटी, भगवानपुरा से करीब 100 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल 2 सितंबर को बस के माध्यम से रवाना हुआ।यात्रा के दौरान भक्त मंडल के सदस्य 3 सितंबर को ऋषिकेश पहुंचे। यहां सिखवाल समाज के वरिष्ठ सदस्य एवं परम मित्र गोपाल जी व्यास, दूड़िया वाले ने सभी श्रद्धालुओं का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके बाद सभी भक्तों ने शाम को पवित्र गंगा तट पर आयोजित गंगा आरती में शामिल होकर मां गंगा का आशीर्वाद लिया।इस धार्मिक यात्रा एवं बद्रीनाथ धाम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा की व्यवस्थाओं को लेकर गोपाल जी व्यास को कार्यक्रम की जानकारी दी गई थी। उन्होंने बद्रीनाथ धाम में यात्रा एवं आयोजन से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं में सहयोग करते हुए अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई। भक्त मंडल की ओर से उनके सहयोग के लिए हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया।भक्त मंडल में झरनेश्वर महादेव गायत्री माता मंदिर कमेटी के यशस्वी अध्यक्ष आदरणीय हीरा लाल जी उपाध्याय (डोलिया जी), कोषाध्यक्ष आदरणीय सत्य नारायण सुखवाल (अध्यापक), हिसनिया, बालू राम जी बोहरा (करजालिया), कैलाश जी उपाध्याय (कबराडिया) सहित करीब 100 श्रद्धालु शामिल हैं।श्रद्धालुओं की यह धार्मिक यात्रा बद्रीनाथ धाम पहुंचने के साथ ही और अधिक भक्तिमय होने की उम्मीद है। श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह और श्रद्धा का वातावरण बना हुआ है। सभी श्रद्धालु भगवान बद्रीनाथ के दर्शन एवं श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कर धर्मलाभ प्राप्त करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *