रायपुर, 4 सितंबर 2026। राजधानी रायपुर में महापौर के खिलाफ कथित तौर पर अश्लील गाली-गलौज और आपत्तिजनक टिप्पणी वाला वीडियो बनाने के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान विजय उर्फ सोनू महेश्वरी (24 वर्ष) के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।पुलिस के अनुसार, इस मामले में प्रार्थी अनिल सोनकर ने 3 सितंबर को थाना सिविल लाइन में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने रायपुर महापौर के विरुद्ध अश्लील गाली-गलौज करते हुए वीडियो बनाया। आरोप है कि उक्त वीडियो को एक न्यूज चैनल की एंकर द्वारा आपत्तिजनक शब्दों को हटाए बिना प्रसारित किया गया, जिससे सामाजिक अशांति फैलने की आशंका जताई गई।शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 475/2026 दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।पूछताछ के बाद आरोपी की पहचानवरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन और थाना प्रभारी सिविल लाइन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले की जांच करते हुए प्रार्थी और गवाहों से पूछताछ की। जांच के दौरान पुलिस ने कथित वीडियो से जुड़े अज्ञात व्यक्ति की पहचान विजय उर्फ सोनू महेश्वरी के रूप में की।पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।आरोपी के खिलाफ मामला दर्जगिरफ्तार आरोपी विजय उर्फ सोनू महेश्वरी, पिता नारायण महेश्वरी, उम्र 24 वर्ष, रायपुर के देवपुरी, आमातालाब क्षेत्र में दुर्गा मंदिर के पास का निवासी बताया गया है। उसके विरुद्ध थाना सिविल लाइन में दर्ज अपराध क्रमांक 475/2026 के तहत कार्रवाई की जा रही है।पुलिस मामले में वीडियो बनाने और उसके प्रसारण से जुड़े तथ्यों की भी जांच कर रही है।
रायपुर में महापौर के खिलाफ अश्लील टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार,सिविल लाइन पुलिस की कार्रवाई, घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन जब्त; आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 475/2026 में कार्रवाई।









