ओंकारेश्वर में सिखवाल ब्राह्मण समाज की धर्मशाला के लिए 10 हजार वर्गफीट भूमि क्रय₹1.20 करोड़ की लागत से ग्राम बिलोरा में हुआ भूमि क्रय, आने वाली पीढ़ियों के लिए बनेगी स्थायी धरोहर।

Mp ओंकारेश्वर। सिखवाल ब्राह्मण समाज के लिए एक ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। मध्य प्रदेश सिखवाल ब्राह्मण महासभा द्वारा ओंकारेश्वर की पावन धरा पर समाज की धर्मशाला निर्माण के लिए ग्राम बिलोरा में 10,000 वर्गफीट भूमि ₹1 करोड़ 20 लाख की लागत से क्रय की गई है। समाज की दृष्टि से इसे भविष्य की स्थायी धरोहर की नींव के रूप में देखा जा रहा है।ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग एवं पवित्र नर्मदा तट के निकट प्रस्तावित धर्मशाला देशभर से आने वाले सिखवाल ब्राह्मण समाज के श्रद्धालुओं एवं समाजबंधुओं के लिए महत्वपूर्ण सुविधा केंद्र बनेगी। धर्मशाला के निर्माण से तीर्थ दर्शन के लिए आने वाले समाजजनों को ठहरने सहित विभिन्न आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल होगी।समाजजनों ने कहा कि यह केवल भूमि क्रय करने का कार्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए समाज की एक स्थायी संपत्ति और एकता का प्रतीक तैयार करने की शुरुआत है। इस पुनीत कार्य के लिए मध्य प्रदेश सिखवाल ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों एवं सहयोगकर्ताओं को समाज की ओर से बधाई और साधुवाद दिया गया।अब इस भूमि पर भव्य धर्मशाला के निर्माण के लिए समाज के सभी वर्गों से सहयोग की अपेक्षा की गई है। समाजबंधुओं से अपनी सामर्थ्य के अनुसार सहयोग प्रदान कर इस पुण्य कार्य में सहभागी बनने का आह्वान किया गया है।संदेश: “एक ईंट आपका सहयोग — आने वाली पीढ़ियों के लिए समाज की मजबूत नींव।”इस अवसर पर शर्मा दिलखुश, अहमदाबाद सिखवाल समाज युवा संगठन की ओर से भी समाजबंधुओं को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *