भगवान परशुराम जन्मोत्सव छत्तीसगढ़ प्रगतिशील ब्राह्मण समाज, डंगनिया द्वारा धूम धाम से मनाया गया।

राजधानी रायपुर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव छत्तीसगढ़ प्रगतिशील ब्राह्मण समाज, डंगनिया (रायपुर) में ब्राह्मण समाज के आराध्य देव भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव एवं भगवान परशुराम मंदिर, डंगनिया के नौवें वार्षिक उत्सव के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ प्रगतिशील ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मनाया गया जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य बाल आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा भी शामिल हुई, समाज द्वारा उनका सम्मान भी किया गय ,सभी ने भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर पंडवानी की सुमधुर प्रस्तुति से सभी का मन आनंदित हो गया। अपनी कला, संस्कृति और परंपरा को संजोने वाले इस बेहतर आयोजन हेतु समाज के अध्यक्ष शिवांजल शिवगोविंद शर्मा सहित अन्य गणमान्य जनों उपस्थि थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *