ब्रेकिंग… छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जेसीबी के टायर में हवा भरते समय जोरदार धमाका, हादसे में 18 वर्षीय हेल्पर की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हुए हैं…पूरी घटना CCTV में कैद हुई है…

20 जून 2026/ बिलासपुर

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जेसीबी के विशाल टायर में हवा भरते समय अचानक जोरदार धमाका हुआ, जिसने चार लोगों को कई फीट दूर उछाल दिया. इस दर्दनाक हादसे में एक हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना का भयावह वीडियो भी सामने आया है.हवा भरने के दौरान हुआ हादसा ,जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर के चकरभाठा थाना क्षेत्र के बोदरी स्थित फॉर्च्यून एलीमेंट कॉलोनी में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे जेसीबी मशीन के टायर में हवा भरी जा रही थी. इसी दौरान अचानक टायर में तेज धमाका हुआ, जिसने मौके पर मौजूद लोगों को संभलने का मौका तक नहीं दिया.धमाके से चार लोग चपेट में आएब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि टायर के लोहे के हिस्से और डिस्क दूर तक जा गिरे. पास खड़े चार लोग इसकी चपेट में आ गए और हवा में उछलकर जमीन पर गिर पड़े. हादसे में जेसीबी हेल्पर उमाकांत कौशिक गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया.घटना में टायर मिस्त्री ओसामा, जेसीबी चालक भूपेंद्र राव और कर्मचारी अमृत लाल यादव घायल हो गए. सभी को तुरंत बिलासपुर के श्रीराम केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. उनकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है.।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *