छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एवं उद्योग संचालनालय, छत्तीसगढ़ शासन के संयुक्त तत्वावधान मे “Export Awareness and Incentive Schemes” Workshop का आयोजन चेंबर अध्यक्ष सतीश थौरानी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।इस कार्यशाला का उद्देश्य हमारे स्थानीय व्यापारियों एवं लघु उद्यमियों को export की बारीकियों से अवगत कराना और उन्हें global market तक पहुँचाने के लिए प्रोत्साहित करना है।आज समय की मांग है कि हम “Vocal for Local” को आगे बढ़ाते हुए “Local to Global” की ओर कदम बढ़ाएं। हमारा लक्ष्य है कि प्रदेश का हर छोटा उद्यमी भी अपने उत्पाद को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिला सके।राज्य सरकार द्वारा नई औद्योगिक एवं लॉजिस्टिक नीतियों के माध्यम से निर्यातकों को आवश्यक जानकारी, सुविधाएं एवं प्रोत्साहन प्रदान किया जा रहा है। साथ ही, चेम्बर एवं संबंधित विभाग हर व्यापारी को पूर्ण सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम सभी के संयुक्त प्रयासों से “विकसित भारत” के साथ “विकसित छत्तीसगढ़” का संकल्प अवश्य साकार होगा।इस अवसर पर चेम्बर के महामंत्री अजय भसीन, सलाहकार संतोष जैन , वाईस चेयरमेन चेतन तारवानी , कार्यकारी अध्यक्ष राधा किशन सुन्दरानी ,कार्यकारी महामंत्री कपिल दोषी, उपाध्यक्ष लोकेश चंद्रकांत जैन , मनीष प्रजापति , दिलीप इसरानी , जितेन्द्र शादिजा महेंद्र बगरोडिया, प्रकाश लालवानी, श्रीमती सोनिया साहू सुदेश मध्यान विनय कुमार साहू राजेश गिदवानी ,
प्रशांत गुप्ता राजेन्द्र पारख अमित चावला रितेश वाधवा , विनोद पाहवा आकाश दुलानी , कपिल तारवानी , राहुल खुबचंदानी संदीप मेघानी सांस्कृतिक प्रभारी अनिल जोतसिंघानी दुर्ग चेम्बर इकाई अध्यक्ष अनूप गटागट , कोषाध्यक्ष श आनंद अग्रवाल , उपाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में सम्मानित व्यापारीगण उपस्थित रहे।आइए, हम सभी मिलकर “विकसित भारत” के साथ “विकसित छत्तीसगढ़” के सपने को साकार करें।














Leave a Reply