छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चाम्पा जिला मुख्यालय के नजदीकी ग्राम उदयबंद में कथित तौर पर चंगाई सभा की आड़ में बीमारी ठीक करने का झांसा देकर धर्मांतरण कराने और हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है।. जांजगीर-चाम्पा जिला मुख्यालय के नजदीकी ग्राम उदयबंद में कथित तौर पर चंगाई सभा की आड़ में बीमारी ठीक करने का झांसा देकर धर्मांतरण कराने और हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। हिंदू संगठन की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सिटी कोतवाली पुलिस ने चंगाई सभा का आयोजन करने वाले मुख्य पास्टर और मकान मालिक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मौके से ईसाई धर्म से संबंधित प्रचार सामग्री और धार्मिक पुस्तकें भी जब्त की हैं।इलाज के नाम पर बुलाई गई थी भीड़,मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह ग्राम उदयबंद के गुड़ीपारा इलाके के निवासी बद्रीनाथ बरेठ के घर पर एक चंगाई सभा का आयोजन किया जा रहा था। इस सभा में गांव और आसपास के क्षेत्र की महिलाओं तथा पुरुषों को बड़ी संख्या में एकत्रित किया गया था। आरोप है कि सभा में आए लोगों को अंधविश्वास का झांसा देकर बताया जा रहा था कि उनके पास एक ‘चमत्कारी पानी’ है, जिसे पीने से गंभीर से गंभीर बीमारियां पूरी तरह ठीक हो जाती हैं। इलाज के नाम पर लोगों को बहला-फुसलाकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था और मौके पर बाइबल व अन्य धार्मिक पुस्तकें बांटी जा रही थीं।
चमत्कारी पानी से इलाज और धर्मांतरण का झांसा देने वाला पास्टर व मकान मालिक गिरफ्तार।












Leave a Reply