गुरुपुष्य नक्षत्र में ऋष्य श्रृंग भवन में 70 केवी सोलर सिस्टम कार्य का शुभारंभ,

हैदराबाद, 19 जून 2026

सिखवाल प्रगति समाज द्वारा संचालित ऋष्य श्रृंग भवन, फीलखाना, भाग्यनगर (हैदराबाद) में गुरुपुष्य नक्षत्र के शुभ अवसर पर 70 केवी सोलर सिस्टम स्थापना कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। यह परियोजना समाज के आत्मनिर्भरता एवं ऊर्जा संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।इस अवसर पर स्वर्गीय मदनलाल उपाध्याय (जैतारण) की पुण्य स्मृति में भामाशाह पेमावत उपाध्याय परिवार, नोलकी वाला द्वारा समाज को 15 लाख रुपये का सहयोग प्रदान किया गया। वहीं परियोजना की शेष 15 लाख रुपये की राशि सिखवाल प्रगति समाज के कोष से वहन की गई।समाज पदाधिकारियों ने बताया कि लगभग 30 लाख रुपये की लागत से स्थापित होने वाला यह 70 केवी सोलर सिस्टम भविष्य में समाज के लिए आर्थिक रूप से अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। अनुमान है कि इस परियोजना से समाज को प्रतिवर्ष 8 से 10 लाख रुपये तक की बचत एवं आय का लाभ प्राप्त होगा।समाज के वरिष्ठजनों एवं सदस्यों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे दूरदर्शी एवं प्रेरणादायी कदम बताया। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा के उपयोग से न केवल बिजली व्यय में कमी आएगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।इस अवसर पर उपस्थित समाजजनों ने भामाशाह पेमावत उपाध्याय परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए स्व. मदनलाल जी उपाध्याय के समाज सेवा में योगदान को स्मरण किया। सभी ने आशा व्यक्त की कि यह परियोजना समाज के विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में नए आयाम स्थापित करेगी।स्थान: सिखवाल प्रगति समाज, ऋष्य श्रृंग भवनफीलखाना, भाग्यनगर, हैदराबाद (तेलंगाना)—

जनभारत संवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *