14 जुलाई 2026
इंदौर। श्री पाँचपट्टी सिखवाल ब्राह्मण समाज पारमार्थिक एवं शैक्षणिक ट्रस्ट एवं प्रबंध कार्यकारिणी, इंदौर के तत्वावधान में 19 एवं 20 नवंबर 2026 को तृतीय सामूहिक विवाह सम्मेलन एवं तुलसी विवाह का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन दलाल बाग, वीआईपी रोड, फायर ब्रिगेड के सामने, इंदौर (मध्यप्रदेश) में वैदिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न होगा।आयोजकों ने इसे सिखवाल समाज का ऐतिहासिक महाकुंभ बताते हुए देश-विदेश में निवासरत समाजबंधुओं से अपने विवाह योग्य युवक-युवतियों का शीघ्र पंजीयन कराने की अपील की है। आयोजन का उद्देश्य सामाजिक एकता को मजबूत करना, वैवाहिक परंपराओं को बढ़ावा देना तथा सामूहिक विवाह के माध्यम से परिवारों को सहयोग प्रदान करना है।इस बार सामूहिक विवाह सम्मेलन के साथ पवित्र तुलसी विवाह भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। आयोजन समिति ने समाज के सभी संगठनों, पदाधिकारियों एवं समाजबंधुओं से अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कर पात्र जोड़ों का पंजीयन कराने तथा तन, मन और धन से सहयोग देने का आग्रह किया है।पंजीयन सहयोग राशि वर पक्ष एवं वधू पक्ष दोनों के लिए ₹21,000 निर्धारित की गई है।संपर्क सूत्र:90397 3107189897 6110699937 9761598260 15126आयोजन समिति ने सभी समाजबंधुओं से परिवार एवं इष्ट-मित्रों सहित उपस्थित होकर इस सामाजिक एवं धार्मिक महायज्ञ को सफल बनाने की अपील की है।

















Leave a Reply