पाली (राजस्थान)। मंडोरा व्यास परिवारों की कुलदेवी मां दूधेश्वरी धाम मंदिर, ग्राम कुरना (पाली, मारवाड़) में 19 एवं 20 सितंबर 2026 को भादवा सुदी अष्टमी एवं नवमी के अवसर पर दो दिवसीय विशाल धार्मिक मेले का आयोजन किया जाएगा। मंदिर सेवा समिति ने सभी मंडोरा व्यास परिवारों, सिखवाल समाज एवं श्रद्धालु भक्तों से परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कुलदेवी के दर्शन एवं धार्मिक आयोजन का पुण्य लाभ लेने की अपील की है।19 सितंबर 2026 (शनिवार) भादवा सुदी अष्टमी को विशाल भजन संध्या आयोजित होगी। इस आयोजन के लाभार्थी स्व. श्री रूपचंद जी, स्व. श्री मदनलाल जी, स्व. श्री प्रताप जी, स्व. श्री बालाराम जी एवं स्व. श्री गमनीराम जी व्यास की स्मृति में मोटावत व्यास परिवार, ग्राम कुरना है, जिन्होंने ₹2,25,000 की सहयोग राशि प्रदान की है।20 सितंबर 2026 (रविवार) भादवा सुदी नवमी को विशाल भव्य मेले एवं महाप्रसादी का आयोजन होगा। महाप्रसादी के लाभार्थी स्व. श्री हंसराज जी के सुपुत्र राजेश जी पन्नालाल जी व्यास (सिखवाल), ग्राम नराधना, हाल मुकाम सिकंदराबाद (सिखवाल ट्रेडर्स) हैं, जिन्होंने ₹1,51,000 का सहयोग प्रदान किया है।मंदिर सेवा समिति ने बताया कि मेले में अन्य सेवाओं के लिए भी सहयोग के अवसर उपलब्ध हैं। इनमें दो दिवसीय जल एवं चाय सेवा (₹31,000), 20 सितंबर की शोभायात्रा (₹51,000), प्रातः अल्पाहार (₹31,000) तथा दो दिवसीय वीडियो एवं फोटोग्राफी (₹31,000) के सहयोग हेतु इच्छुक श्रद्धालु संपर्क कर सकते हैं।समिति ने विशेष सूचना जारी करते हुए बताया कि 13 जुलाई 2026 से पाली मारवाड़ के लिए रेल आरक्षण प्रारंभ होगा। श्रद्धालुओं से आग्रह किया गया है कि वे समय रहते टिकट आरक्षित कराकर परिवार सहित कुलदेवी के दर्शन करने जरूर आए।
श्रृंग ऋषि टाइम्स













Leave a Reply