लिव-इन रिलेशनशिप के विरोध में ब्राह्मण समाज ने उठाई आवाजब्राह्मणों की सरेरी के ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन, पारिवारिक मूल्यों और विवाह संस्था के संरक्षण की मांग।

18 सितंबर 2026/ ब्राह्मणों की सरेरी, राजस्थान। लिव-इन रिलेशनशिप व्यवस्था के विरोध में ब्राह्मणों की सरेरी के ग्रामीणों एवं ब्राह्मण समाज के लोगों ने एकजुट होकर ज्ञापन सौंपा। समाजजनों ने भारतीय पारिवारिक व्यवस्था, सामाजिक संस्कारों और विवाह संस्था के महत्व को लेकर अपनी चिंताएं प्रशासन के समक्ष रखीं।समाजजनों ने कहा कि भारतीय संस्कृति में विवाह को केवल दो व्यक्तियों के बीच का संबंध नहीं, बल्कि दो परिवारों को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सामाजिक व्यवस्था माना जाता है। उनके अनुसार बदलती सामाजिक परिस्थितियों के बीच पारिवारिक मूल्यों, संस्कारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के संरक्षण को लेकर गंभीरता से विचार किया जाना आवश्यक है।ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन के समक्ष अपनी मांगें और चिंताएं रखते हुए लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़े विषय पर उचित स्तर पर विचार-विमर्श किए जाने की मांग की।इस दौरान ब्राह्मण समाज के समाजबंधुओं सहित ब्राह्मणों की सरेरी के अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। समाजजनों ने कहा कि परिवार और सामाजिक संस्कारों से जुड़े विषयों पर व्यापक सामाजिक संवाद के माध्यम से समाधान की दिशा में आगे बढ़ने की आवश्यकता है।