19 सितंबर 2026 /रायपुर। मॉरीशस की पावन धरा पर कबीरपंथ के आध्यात्मिक प्रभाव को नई ऊंचाई देने के उद्देश्य से आयोजित ‘सद्गुरु कबीर नवोदय यात्रा’ का आयोजन 6 सितंबर से 18 सितंबर 2026 तक किया गया। इस अंतरराष्ट्रीय यात्रा के पूर्ण होने के बाद सद्गुरु कबीर धरमदास वंशावली मिशन (SKDV Mission) के प्रवर्तक एवं कबीरपंथ के सोलहवें वंशाचार्य पंथ श्री हुजूर उदित मुनि नाम साहेब अपने निदेशक मंडल, राष्ट्रीय प्रतिनिधि मंडल एवं टीम के साथ 19 सितंबर को रायपुर पहुंचेंगे।पंथ श्री के रायपुर आगमन को लेकर प्रदेशभर के कबीरपंथियों में उत्साह का माहौल है। 19 सितंबर 2026 को दोपहर 2 बजे रायपुर विमानतल पर SKDV Mission के राज्य प्रतिनिधियों एवं प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचने वाले कबीरपंथियों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा।रायपुर से दामाखेड़ा तक निकलेगी वाहन रैलीपंथ श्री के स्वागत के बाद रायपुर विमानतल से कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा तक लगभग 200 वाहनों की रैली आयोजित किए जाने की जानकारी दी गई है। रैली रायपुर के प्रमुख मार्गों से होकर दामाखेड़ा पहुंचेगी।प्रस्तावित मार्ग में राम मंदिर, वीआईपी रोड, मरीन ड्राइव, शंकर नगर चौक, शास्त्री चौक और फाफाडीह चौक सहित प्रमुख मार्ग शामिल हैं। इसके बाद रैली कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा पहुंचेगी।कबीरपंथियों में उत्साहसद्गुरु कबीर आश्रम, कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा से जुड़े कबीरपंथियों के लिए यह यात्रा विशेष महत्व रखती है। मॉरीशस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय यात्रा के बाद पंथ श्री के छत्तीसगढ़ आगमन और स्वागत कार्यक्रम को लेकर रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में कबीरपंथी समाज में उत्साह देखा जा रहा है।SKDV Mission के राज्य प्रतिनिधियों एवं आयोजकों ने प्रदेशभर के कबीरपंथियों से इस स्वागत अवसर पर सहभागिता की अपील की है।









