बलौदाबाजार, 19 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के विद्यालयों में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर ड्रॉइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहरा में प्रतियोगिता आयोजित की गई।
प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी कल्पनाशक्ति और रंगों के माध्यम से वर्ष 2047 के विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत की तस्वीर प्रस्तुत की। विद्यार्थियों ने अपनी चित्रकारी में भविष्य के भारत की विभिन्न संभावनाओं को रचनात्मक ढंग से उकेरा।
किसी विद्यार्थी ने डिजिटल क्लासरूम और अंतरिक्ष में लहराते तिरंगे को अपनी कल्पना का हिस्सा बनाया, तो किसी ने ग्रीन एनर्जी, इलेक्ट्रिक वाहन, स्वच्छ गांव और महिला सशक्तिकरण के जरिए बदलते भारत की तस्वीर पेश की।
विद्यार्थियों की पेंटिंग में कृषि, उद्योग, प्रौद्योगिकी, ग्रीन इकोनॉमी, योग, आयुर्वेद एवं भारतीय संस्कृति, रक्षा-सुरक्षा, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, क्वांटम एवं स्पेस टेक्नोलॉजी तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषय प्रमुखता से दिखाई दिए।
रचनात्मकता और राष्ट्रबोध को बढ़ावा
विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में राष्ट्रबोध, रचनात्मकता और कल्पनाशक्ति को बढ़ावा देने के साथ उन्हें भविष्य के भारत के प्रति सोचने और अपनी कल्पनाओं को अभिव्यक्त करने का अवसर प्रदान करती हैं।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने













