नक्सल मुक्त बस्तर बीजापुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्रों में निर्माण में भ्रष्टाचार की तस्वीर सोशल मीडिया पर।
नक्सल मुक्त बस्तर में अब ग्रामीणों लोग अपने क्षेत्र हो रहे विकास कार्य के प्रति और बच्चों के भविष्य के लिए जागरूक होते जा रहे हैं ,सोशल मीडिया पर एक तस्वीर जोरों से वायरल हो रही है जिसमें एक ग्रामीण सबल लेकर विकाश कार्यों के बारे में बता रहा है..बीजापुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्रों में निर्माण कार्यों में अगर इस तरह तेजी आई तो सोचो के भवन की नीम मजबूत होगी और आगे कोई घटना होती है तो इसके लिए कौन जिम्मेदार होंगे बस्तर में ऐसा तेज गति से विकास नहीं चाहिए़ जो पूर्ण तरह भ्रष्टाचार में गिरा हो यह हम नहीं कह रहे यह तस्वीर साफ बता रही है ग्रामीण बता रहे, शासन प्रशासन को भी इस की मॉनिटरिंग करवाना चाहिए और ऐसे कार्य कर रहे लापरवाही पूर्ण ठेकेदारों अधिकारी की निगरानी में अगर हो रहा निर्माण तो सख्त कार्रवाई करना चाहिए उन्हें ब्लैक लिस्ट करना चाहिए प्रशासन को स्वयं जिम्मेदारी उठाते हुए एक अच्छा विकास मजबूत निर्माण करना चाहिए लोगों का कहना हैं की ,पिछले 10 दिनों पूर्व वन मंत्री केदार कश्यप भी दौरा कर रहे है, लोगो का कहना है कि बस्तर इलाके के भैरमगढ़ के अबूझमाड़ के ग्राम पंचायत चिंगेर में 1947 मतलब आजादी के बाद पहली बार स्कूल भवन के निर्माण कार्य हो रहा है, तो क्या आधुनिक तकनीकी का प्रयोग किया जा रहा है, अब इस प्रकार के निर्माण कार्यो के लिए जिम्मेदार,अधिकारी-कर्मचारी है या फिर जनप्रतिनिधि या ग्रामीण या फिर पूरा सिस्टम ये आपको तय करना है।। क्योंकि यह सिस्टम पर सवाल तो है ।
















Leave a Reply