पाली-सिल्ली मार्ग की धंसी एप्रोच रोड बनी हादसों का खतराकोरबा/पाली। ग्राम पोड़ी के पास पाली-सिल्ली मुख्य मार्ग पर पुलिया की एप्रोच रोड पिछले वर्ष हुई भारी बारिश में धंस गई थी, लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। सड़क किनारे की मिट्टी बह जाने से क्रैश बैरियर हवा में लटका हुआ है और सड़क का हिस्सा खोखला हो चुका है।ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत और सुशासन तिहार में आवेदन देने के बावजूद लोक निर्माण विभाग व निर्माण एजेंसी ने कोई कार्रवाई नहीं की। मानसून से पहले मरम्मत नहीं होने पर बड़े सड़क हादसे की आशंका जताई जा रही है।ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सुधार कार्य शुरू नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और ठेकेदार की होगी।
पाली-सिल्ली मार्ग की धंसी एप्रोच रोड बनी हादसों का खतरा।













Leave a Reply