राजधानी रायपुर के प्रधानमंत्री आवास योजना दलदल सिवनी में बच्चों को जबरदस्ती गड्ढे में उतारकर वीडियो वायरल! वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दो महिलाएं खुद बच्चे को गड्ढे में उतार रही हैं, जबकि एक व्यक्ति पूरा वीडियो बनाकर वायरल करने में लगा है। यह वीडियो कब का है यह तो नहीं पता है लेकिन बहुत गंभीर और चिंताजनक मामला है।आखिर मासूम बच्चों की सुरक्षा को खतरे में डालकर किस उद्देश्य से ऐसा वीडियो बनाया जा रहा है?अगर क्षेत्र में कोई समस्या है तो उसके लिए जिम्मेदार तरीके से शिकायत और समाधान की मांग की जानी चाहिए, न कि बच्चों की जान जोखिम में डालकर प्रचार किया जाए।प्रधानमंत्री आवास योजना दलदल सिवनी क्षेत्र को बदनाम करने और रायपुर नगर निगम की छवि खराब करने की ऐसी कोशिशें जनहित के खिलाफ हैं। बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होना चाहिए़।
















Leave a Reply