रात्रि पेट्रोलिंग एवं पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग,पंडित मोतीलाल नेहरू वार्ड आमा सिवनी भाटापारा संतोषी मंदिर के पास कल रात्रि हुई चाकूबाजी की घटना में एक युवक की निर्मम हत्या से पूरे क्षेत्र में भय।

राजधानी रायपुर के पंडित मोतीलाल नेहरू वार्ड क्रमांक 9 के अंतर्गत आमा सिवनी भाटापारा संतोषी मंदिर के पास कल रात्रि हुई चाकूबाजी की घटना में एक युवक की निर्मम हत्या से पूरे क्षेत्र एवं वार्ड में भय और मातम का वातावरण निर्मित हो गया है। लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को देखते हुए आज संत कबीर दास ब्लॉक अध्यक्ष विजय टंडन के साथ पंडित मोतीलाल नेहरू वार्ड क्रमांक 9 के वार्ड अध्यक्ष मुकुंद साहू के नेतृत्व में विधानसभा थाना पहुंचकर थाना प्रभारी प्रधान निरीक्षक शिवेन्द्र राजपूत से क्षेत्र में रात्रि पेट्रोलिंग एवं पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की गई।प्रतिनिधिमंडल द्वारा मांग की गई कि आम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित पुलिस निगरानी एवं सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो एवं नागरिक भयमुक्त वातावरण में जीवन यापन कर सकें।इस दौरान मुख्य रूप से छाया पार्षद गावेश साहू, कृपा साहू, भोला विश्वकर्मा, शैलेंद्र साहू, तरुण दुबे, रुपेश वर्मा, सुनील वर्मा, फिरोज खान, रामकुमार मरकाम, करण वर्मा, संजय वर्मा, विक्रम साहू, तुषार साहू, रोहित निषाद, कीर्तन निषाद, फगुआ साहू, नंदकुमार नवरंगे, संजू साहू, नीलकंठ निषाद, डोमार साहू एवं कांग्रेस परिवार के साथीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *