रायपुर में देवी भागवत कथा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमडी, कथावाचक -आचार्य रामानुज युवराज पाण्डेय कथा सुना रहे हैं।

रायपुर में देवी भागवत कथा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमडी, कथावाचक -आचार्य रामानुज युवराज पाण्डेय कथा सुना रहे हैं।

राजधानी,रायपुर के भनपुरी खमतराई थाने के पास सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद देवी भागवत कथा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। कथावाचक -आचार्य रामानुज युवराज पाण्डेय कथा सुना रहे हैं। शनिवार को आचार्य पं. रामानुज युवराज पाण्डेय ने नवरात्र पूजन विधान, कुंवारी पूजन विधान, सुग्रीव वैद्य की कथा, राम की शक्ति बनें पूजा, नर-नारायण कथा, भृगु श्राप, शिव विवाह एवं चौबीस अवतारों केप्रसंगों का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि देवी आराधना, तप, त्याग और धर्म के मार्ग पर चलने से सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। राम की शक्ति पूजा प्रसंग के माध्यम से विपरीत परिस्थितियों में धैर्य और आस्था बनाए रखने का संदेश दिया। वहीं भगवान शिव और माता पार्वती के दिव्य मिलन का महत्व समझाया। कथा प्रतिदिन दोपहर एक बजे से शुरू हो रही है। कथा 4 से 10 मई तक आयोजित है,आज 10 मई को कथा का समापन हवन यज्ञ प्रसाद,भंडारा का आयोजन होगा कथा का आयोजन महेश साहू, संजय साहू त्रिलोचन साहू परिवार द्वारा किया गया साहू परिवार का कहना है कि कथा किसी के परिवार के लिए नहीं होती किसी जाति विशेष के लिए नहीं देवी भागवत कथा सभी भक्तों के लिए होती है और उसका लाभ सभी को मिलता है इसका पुण्य सभी को मिलता है जो कथा करवाता है और जो सुनने आता है जिसका यही कारण है की कथा में भीड़ उमड़ रही है , आज कथा सुनने कांग्रेस के रायपुर पश्चिम के पूर्व विधायक विकाश उपाध्याय,पूर्व शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे, बीजेपी राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा सहित कई गणमान्य लोग भी आए। कथावाचक -आचार्य रामानुज युवराज पाण्डेय की व्यवस्था देखने वाले विपिन शुक्ला का कहना है आचार्य जी कथा जहा पर भी होती भक्तों की भीड़ उमड़ती है आचार्य जी के साथ 9 बार घटना घट चुकी है, शासन प्रशासन द्वारा इनकी सुरक्षा व्यवस्था की मांग बीजेपी कांग्रेस विभिन्न समाज के लोग ओर खुद आचार्य जी भी मंच से कहे चुके मीडिया ने कई बार सुरक्षा की बात उठाई लेकिन शासन प्रशासन न जाने क्यों आचार्य जी की सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान नहीं दे रहा, बाहर से आने वाले साधु संतों कथा वाचकों को पूरी व्यवस्था सुरक्षा मिलती है लेकिन अपने प्रदेश के एकमात्र प्रसिद्ध कथावाचक -आचार्य रामानुज युवराज पाण्डेय जी को कथा के दौरान सुरक्षा अवस्था क्यों नहीं मिल पा रही है हर व्यक्ति सुरक्षा देने की बात कहता है लेखनी ने जाने वो कौन व्यक्ति है जो आचार्य जी को सुरक्षा व्यवस्था में बीच में आ रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *