रायपुर प्रेस क्लब में अपनो के बीच पहुंची बीजेपी प्रवक्ता नेहा बग्गा पत्रकार से प्रवक्ता तक का सफर नेहा बग्गा का दमदार सफर

19 अप्रैल 2026

,राजधानी रायपुर में अपनी पत्रकारिता से राजनीति का सशक्त सफर तय करने वाली बीजेपी प्रवक्ता नेहा बग्गा आज रायपुर प्रेस क्लब पहुंचीं। रायपुर प्रेस क्लब ने उन्हें पत्रकारों से अनौपचारिक चर्चा हेतु आमंत्रित किया, जहां उनका आत्मीय स्वागत और सम्मान किया गया।प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी नेहा बग्गा का अभिनंदन करते हुए कहा कि रायपुर की धरती से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाला नेहा का व्यक्तित्व प्रेस क्लब के लिए गर्व का विषय है , उन्होंने नेहा को बेहतर पत्रकार होने के साथ एक योग्य एवं सक्षम नेत्री बताया,कार्यक्रम के दौरान नेहा बग्गा ने पत्रकारिता से राष्ट्रीय राजनीति तक के अपने संघर्षपूर्ण और प्रेरक सफर को साझा किया। नेहा कहा कि पत्रकारिता ने उन्हें न केवल जमीनी हकीकत से जोड़ा, बल्कि तथ्यों की मजबूती और तर्क की धार भी दी, जो आज एक राष्ट्रीय दल की प्रवक्ता के रूप में उनकी सबसे बड़ी ताकत है।अनौपचारिक संवाद में नेहा बग्गा ने समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर बेबाकी से अपने विचार रखे। महिला आरक्षण बिल पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह देश की महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में सशक्त भागीदारी देने वाला ऐतिहासिक कदम होता । उन्होंने विपक्ष के रुख पर सवाल उठाते हुए इसे महिलाओं की राजनीतिक प्रगति में बाधक बताया। साथ ही परिसीमन के बाद सीटों के घट बढ़ से जुड़ी चुनौतियों और उनके समाधान पर भी तथ्यात्मक दृष्टिकोण भी रखा।इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार राजेश मिश्रा ने नेहा बग्गा को एक जुझारू, कर्मठ और निर्भीक व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि उन्होंने हर भूमिका में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने रायपुर में तेंदुआ आने की घटना के दौरान किए गए उनके साहसिक और जोखिम भरे कवरेज को याद करते हुए कहा कि यह उनकी पत्रकारिता की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।इस अवसर पर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अनिल पुसदकर ने कहा कि नेहा बग्गा आज राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी का पक्ष प्रभावी ढंग से रखने वाली अग्रणी प्रवक्ताओं में शामिल हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पत्रकारिता से उनका जुड़ाव उनकी सोच और कार्यशैली में आज भी स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।कार्यक्रम के अंत में प्रेस क्लब अध्यक्ष ने नेहा बग्गा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत शर्मा, श्रीमति मंजूषा शर्मा, राजेंद्र निगम, श्रीमती शगुफ्ता शिरीन, गोकुल सोनी, दीपक पांडे, महादेव तिवारी, टीकम वर्मा, जाकीर घुड़सेना, सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *