रायपुर राजधानी में शिक्षकों की कमी एवं अव्यवस्था के कारण आम जनता का स्वामी आत्मानन्द योजना से संचालित स्कूलों में विश्वास कम हुआ*

*रायपुर राजधानी में शिक्षकों की कमी एवं अव्यवस्था के कारण आम जनता का स्वामी आत्मानन्द योजना से संचालित स्कूलों में विश्वास उठ गया है

*नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने बताया कि पहले प्रवेश हेतु 1000 से 1500 आवेदन आते थे अब वो घटकर आज 100 से 400 हो गए* ००रायपुर राजधानी में कांग्रेस सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी लाने वाली योजना स्वामी आत्मानन्द योजना थी जिस योजना में बच्चों के शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ ही उनका अंग्रेजी का स्तर बढ़ाना था आम जनता के बच्चे उच्च शिक्षा ले कर यहां से निकल कर आगे बढ़े अंग्रेजी अच्छी हो तो उनको कोई परेशानी नहीं होगी , कांग्रेस सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा शुरू की गई स्वामी आत्मानन्द योजना के अंतर्गत सभी शासकीय स्कूलों में आम जनता के बच्चों का दाखिला लगातार करवा कर अपने बच्चों के भविष्य के सपने बच्चों कब पालक देख रहे थे जिस स्वामी आत्मानन्द स्कूलों में आम जनता के बच्चों के पालकों द्वारा एडमिशन के लिए हजारों की संख्या में आवेदन किया जाता था उन्हीं स्वामी आत्मानंद योजना के स्कूलों की आज स्थिति बद से बदतर होती जा रही है भारती जनता पार्टी की सरकार छत्तीसगढ़ के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ का रही है इस का जीता जगता उदाहरण है स्वामी आत्मानन्द योजना के स्कूलों की अव्यवस्था एवं शिक्षकों की कमी एक आम आदमी के परिवार के सपने को कुचलना का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हो रहा है,स्वामी आत्मानन्द योजना का भारतीय जनता पार्टी की ट्रिपल इंजन की सरकार ने खस्ताहाल कर के रखा है शिक्षकों की लगातार कमी बनीं हुई है स्कूलों की स्थिति बदहाल होती जा रही है पहले इन स्कूल का अध्यक्ष जिलाधीश महोदय को बनाया गया था तो व्यवस्थाओं में कोई कमी नहीं थी किंतु जब से यह स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत गए है बदहाल हो गए है स्वामी आत्मानन्द योजना के अंतर्गत बीपी पुजारी स्कूल राजातालाब के जहां LKG में हजारों आवेदन आते थेवही आज केवल 160 आए है क्लास 1 में 500 से 700 आवेदन आते थे वही आज केवल 90 आवेदन आए है वही आर डी तिवारी स्कूल स्वामी आत्मानन्द योजना के अंतर्गत है वहां 800 से 1000 आवेदन एल के जी के आते थे आज केवल 390 ओर क्लास 1 में आज केवल 213 आवेदन आए है यह हाल बीजेपी सरकार में स्वामी आत्मानन्द योजना के स्कूलो का है *रायपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी* ने बताया कि जब से भारतीय जनता पार्टी की ट्रिपल इंजन की सरकार बनी है इन स्कूलों से बच्चों और उनके पालकों का भरोसा उठ गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *