26 जून 2026/रतलाम
रतलाम में मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया; 3 की मौत, 10 घायलमध्य प्रदेश के रतलाम जिले में मोहर्रम जुलूस के दौरान ताजिया हाईटेंशन बिजली लाइन से टकरा गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए। घटना के बाद प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं।रतलाम में मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया; 3 की मौत, 10 घायलमध्य प्रदेश के रतलाम जिले में मोहर्रम के जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पिपलोदा थाना क्षेत्र के हथनारा गांव में गुरुवार देर रात निकाले जा रहे ताजिए का ऊपरी हिस्सा हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया। इसके बाद पूरे ताजिए में करंट फैल गया और उसे उठा रहे लोग उसकी चपेट में आ गए। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए।रात 11 बजे के बाद मची अफरा-तफरीअधिकारियों के मुताबिक, घटना रात करीब 11:15 बजे हुई। मेवाती मोहल्ले से मोहर्रम का जुलूस निकाला जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही ताजिया हाईटेंशन लाइन से टकराया, जोरदार करंट दौड़ गया। ताजिया उठाए लोग मौके पर ही गिर पड़े और वहां चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।रतलाम के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं 10 घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। रतलाम मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर रवींद्र सोलंकी ने बताया कि अस्पताल लाए गए तीन लोगों की मौत हो चुकी थी, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है। इनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवालघटना के बाद बिजली विभाग और प्रशासन की तैयारियों पर सवाल उठने लगे हैं। आमतौर पर मोहर्रम जुलूस से पहले प्रशासन, पुलिस और बिजली विभाग संयुक्त रूप से रूट का निरीक्षण करते हैं। ताजिए की ऊंचाई और रास्ते में आने वाली बिजली लाइनों का भी आकलन किया जाता है, ताकि इस तरह के हादसों से बचा जा सके। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर इतनी बड़ी चूक कैसे हुई।
















Leave a Reply