रायपुर 23 जून 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के सेंट पॉल स्कूल परिसर में बन रहे सामुदायिक भवन को लेकर विवाद गहरा गया है। मंगलवार को प्रशासन और नगर निगम की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और बुलडोजर की मदद से निर्माणाधीन भवन को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने परिसर के आसपास दोनों ओर की सड़कों को बंद कर दिया।
प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान मौके पर अपर कलेक्टर, एडीसीपी सहित नगर निगम के अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।
जानकारी के अनुसार, सेंट पॉल स्कूल परिसर में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए वर्ष 2010 में नगर निगम से नक्शा स्वीकृत कराया गया था। प्रशासन का कहना है कि नियमानुसार नक्शा स्वीकृत होने के दो वर्ष के भीतर निर्माण कार्य शुरू होना चाहिए। निर्धारित अवधि में निर्माण शुरू नहीं होने पर स्वीकृति स्वतः निरस्त हो जाती है और दोबारा नवीनीकरण कराना आवश्यक होता है।
प्रशासन का यह भी दावा है कि संबंधित भूमि की लीज वर्ष 2022 में समाप्त हो चुकी थी। वहीं कुछ माह पहले हिंदू स्वाभिमान संगठन के लोगों ने भी निर्माणाधीन भवन का विरोध करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन की दिया था , स्कूल परिसर में तीन मंजिला अवैध निर्माण किया जा रहा है और इसे चर्च का स्वरूप दिया जा रहा है। संगठनों ने इस संबंध में शासन-प्रशासन और नगर निगम को दस्तावेज भी सौंपे थे।
दूसरी ओर मसीह समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि भूमि की लीज नवीनीकरण की प्रक्रिया जारी थी, लेकिन उससे पहले ही प्रशासन ने भवन को ध्वस्त कर दिया। उनका दावा है कि यह लगभग 10 हजार वर्गफुट क्षेत्रफल का सामुदायिक भवन था और इसकी वैधानिक प्रक्रिया पूरी की जा रही थी।
वहीं नगर निगम और प्रशासन का कहना है कि भवन के खिलाफ नियमानुसार नोटिस और अन्य आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद ही कार्रवाई की गई है।
फिलहाल बुलडोजर कार्रवाई के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है और इसे लेकर विभिन्न पक्षों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।







अपडेट/ फॉलो खबर


हिन्दू स्वाभिमान संगठन छत्तीसगढ़ ने कलेक्टर कार्यालय में सोफा ज्ञापन
सेंट पॉल स्कूल परिसर में कम्युनिटी हॉल के नाम पर निर्माणाधिन अवैध निर्माण को तोड़ने के लिए,इस निर्माणाधिन संरचना के वर्तमान स्वरूप को देखकर स्पष्ट हो रहा है। की इस चर्च का रूप दिया जा रहा है ,अतः महोदय से निवेदन है कि तत्काल प्रभाव से स्कुल परिसर में लीज समाप्ति के पश्चात निर्माणाधिन उपरोक्त कम्युनिटी हॉल के रूप में धार्मिक स्वरूप देकर किये जा रहे अवैध निर्माण को त्वरीत कार्यवाही करते हुए हटाया जाये ।
हिन्दू स्वाभिमान संगठन, छत्तीसगढ़ के श्रीमती विश्वदिनी पाण्डेय,श्याम चावला नीलम सिंह,पर्व सिंह ठाकुर श्रीमती भारती राठौर,रामकृष्ण बाजपेयी श्रीमती गायत्री साहू
कैलाश वर्मा
उमाशंकर वर्मा
किशोर ताम्रकार,भरत योगी
पंकज अग्रवाल
श्रीमती मंदाकिनी सतपथी
श्रीमती पुनम सिंह
संतोष हियाल,विकी पंजवानी
सहित कई लोग उपस्थित थे।














Leave a Reply