श्री सिखवाल ब्राह्मण समाज संस्था (पाली)
समस्त सिखवाल ब्राह्मण समाज के लिए अत्यंत खुशी की बात है कि , पाली में सिखवाल ब्राह्मण समाज द्वारा श्रृंग ऋषि वाटिका हेतु मंडली सुमेरपुर चौराहे से आगे डेंडा-कूरना मार्ग पर 11-50 बीघा जमीन खरीदी गई, यह जमीन पाली सिखवाल समाज भवन से लगभग 7.5 किलोमीटर कि दूरी पर स्थित है…!
पाली में बढ़ रही आबादी तथा सामाजिक कार्यों की संख्या को भविष्य की नजरों से अवलोकन किया जाय तो यह अत्यंत ही आवश्यक था, इस कार्य को गंतव्य तक पहुँचाने में पाली सिखवाल समाज का आशीर्वाद तथा सहयोग भरपूर रहा…!बसंत पंचमी 23 जनवरी 2026 की शुभवेला में समाज के लिए इस जमीन की कानूनी प्रक्रिया तथा रजिस्ट्री का कार्य पूर्ण हुआ…! अब आगे इसके विकाश के कार्य हेतु योजना बनाई जा रही है
श्रृंग ऋषि वाटिका के विकास तथा उत्थान के लिए सिखवाल ब्राह्मण समाज (पाली) द्वारा “श्रृंग ऋषि भवन निर्माण विकास समिति” का गठन किया गया, जिसमें कार्यकारिणी के साथ सहयोग करने के लिए समाज के आदरणीय माननीय सदस्यों को मनोनीत किया गया…!
- श्री छोटमलजी तिवारी
- श्री हीरालालजी व्यास
- श्री गोपालजी उपाध्याय {भवानी}
- श्री ईश्वरजी पंडित
- श्री अश्वनी कुमार जी जोशी
आप सभी समाज सेवकों की सामाजिक सेवा में हमेशा दिये गये महत्वपूर्ण योगदान का परिणाम ही आप सभी को कार्यकारिणी के साथ ऋष्य श्रृंग वाटिका के नावनिर्ण-उत्थान के कार्य में सहयोग हेतु मनोनीत किया गया है…!
आपकी योग्यता तथा सेवा के प्रति समर्पण भाव को देख कर ही सकल समाज ने आपको यह दायित्व सौंपा हैं, आशा ही नही पूर्ण विश्वास हैं कि इस कार्य को आप सभी तन-मन-धन से सहयोग कर समाज की अपेक्षाओं को पूर्ण करेंगे, वर्तमान कार्यकारिणी के साथ कंधे से कंधा मिला कर पाली सिखवाल समाज का नाम बुलंदियों पर ले जायेंगे…!👏













Leave a Reply