श्रृंगी ऋषि चौक पर ध्वजारोहण, देशभक्ति के नारों से गूंजा इंदौर, देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्री सिखवाल ब्राह्मण समाज द्वारा ध्वजारोहण किया।

शनिवार, 15 अगस्त 2026

इंदौर शहर के हृदय स्थल श्रृंगी ऋषि चौक, सीतला माता बाजार, नलिया बाखल तिराहा पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराकर की गई। इसके बाद उपस्थित समाजबंधुओं एवं नागरिकों ने तिरंगे को सलामी दी और सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया। कार्यक्रम स्थल पर ‘भारत माता की जय’, ‘विजय विश्व तिरंगा प्यारा’ और ‘झंडा ऊंचा रहे हमारा’ जैसे देशभक्ति के नारों से वातावरण देशप्रेम से ओत-प्रोत हो गया।स्वतंत्रता दिवस के इस आयोजन में बड़ी संख्या में समाजबंधुओं सहित स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के समापन पर उपस्थितजनों को फल एवं मिठाई का वितरण किया गया। आयोजन में सभी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रहित और समाजहित में कार्य करने का संदेश दिया।कार्यक्रम का आयोजन श्री सिखवाल ब्राह्मण समाज श्रृंगी ऋषि भक्त मंडल, इंदौर एवं संस्था अभिलाषा द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *