श्रृंगी ऋषि जयंती पर विशाल भगवा वाहन रैली, युवा प्रकोष्ठ की बैठक में निर्णय लिया।

भीलवाड़ा सिखवाल युवा प्रकोष्ठ की बैठक संपन्न, श्रृंगी ऋषि जयंती की विशाल भगवा वाहन रैली की तैयारियों पर हुई चर्चा सिखवाल युवा प्रकोष्ठ की एक महत्वपूर्ण बैठक गायत्री नगर स्थित चारभुजानाथ मंदिर के पीछे आयोजित की गई। बैठक में आगामी श्रृंगी ऋषि जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाली विशाल भगवा वाहन रैली की तैयारियों एवं रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।मीडिया प्रभारी विनोद सुखवाल ने बताया कि बैठक को संबोधित करते हुए शहर प्रभारी विनोद अग्याल ने पूर्वी शहर अध्यक्ष अविनाश पांडिया एवं पश्चिमी शहर अध्यक्ष चंद्रशेखर पुरोहित द्वारा अपने-अपने क्षेत्र की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विभिन्न पदों पर नियुक्तियाँ की गई हैं। उन्होंने कहा कि नव नियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए श्रृंगी ऋषि जयंती के आयोजन को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।बैठक में वाहन रैली को अधिक से अधिक सफल बनाने, समाज के प्रत्येक परिवार एवं युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर पदाधिकारियों के बीच जिम्मेदारियों का वितरण भी किया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने अधिकाधिक संख्या में समाज बंधुओं को रैली से जोड़ने एवं आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।बैठक के अंत में सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आपसी समन्वय और संगठन की एकजुटता को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। तत्पश्चात सभी के लिए सामूहिक स्नेहभोज का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *