15 अगस्त 2026
बांसवाड़ा। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में बांसवाड़ा के विश्व विख्यात मटकी नृत्य कलाकार श्री सुरेश उपाध्याय को उनकी कला, मेहनत, लगन और समाज के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया गया।स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 में जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत सिंह यादव एवं पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर चौबीशा ने श्री सुरेश उपाध्याय को सम्मान प्रदान किया। उनकी विशिष्ट लोककला साधना और वर्षों से कला के क्षेत्र में किए जा रहे योगदान को देखते हुए यह सम्मान दिया गया।श्री सुरेश उपाध्याय ने अपनी कला एवं प्रतिभा के माध्यम से बांसवाड़ा की लोक संस्कृति और मटकी नृत्य को देश-विदेश में पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके सम्मान से उनके परिवार, समाज और क्षेत्र में खुशी एवं गर्व का माहौल है।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मिले इस सम्मान को श्री सुरेश उपाध्याय की कला साधना और समर्पण की सराहना के रूप में देखा जा रहा है। समाजजनों ने उन्हें इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।परिजनों एवं शुभचिंतकों ने कहा कि श्री उपाध्याय इसी प्रकार अपनी कला और प्रतिभा के माध्यम से बांसवाड़ा, राजस्थान तथा देश का नाम रोशन करते रहें, यही कामना है।
















Leave a Reply