विश्व छायांकन दिवस पर फोटोग्राफर्स ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, 250 पौधों का किया रोपण

विश्व छायांकन दिवस पर फोटोग्राफर्स ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, 250 पौधों का किया रोपण इंदौर के विभिन्न फोटोग्राफी एसोसिएशन।

इंदौर, 19 अगस्त 2026। विश्व छायांकन दिवस के अवसर पर इंदौर के फोटोग्राफर्स ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए छोटा बिलावली स्थित अहिल्या वन में सामूहिक वृक्षारोपण किया। इस दौरान शहर के प्रमुख फोटोग्राफी संगठनों से जुड़े फोटोग्राफर्स ने एकजुट होकर करीब 250 पौधे लगाए।कार्यक्रम में प्रोफेशनल फोटोग्राफर्स वेलफेयर एसोसिएशन, इंदौर (PPWAI), इंदौर फोटो एवं वीडियो एसोसिएशन (IPVA) तथा इंदौर फोटो एवं वीडियो कैमरा एसोसिएशन (IPVCA) के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन इंदौर नगर निगम एवं प्रयास सामाजिक सेवा संस्था के सहयोग से किया गया।वृक्षारोपण के दौरान पीपल, जामुन, करौंदा सहित विभिन्न प्रजातियों के करीब 3 से 4 फीट ऊंचाई वाले पौधे रोपे गए। फोटोग्राफर्स ने कहा कि विश्व छायांकन दिवस केवल कैमरे और तस्वीरों से जुड़े लोगों के लिए विशेष दिन नहीं है, बल्कि समाज और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का अवसर भी है।उन्होंने कहा कि जिस तरह एक तस्वीर किसी खास पल को आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखती है, उसी तरह आज लगाए गए पौधे भविष्य की पीढ़ियों के लिए स्वच्छ पर्यावरण और बेहतर जीवन का आधार बनेंगे।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित फोटोग्राफर्स ने पर्यावरण संरक्षण के लिए भविष्य में भी सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों को जारी रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विभिन्न फोटोग्राफी संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *