4अक्टूबर 2026/राजधानी रायपुर में 7 और 8 अक्टूबर 2026 को राज्यस्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, बूढ़ापारा, रायपुर में आयोजित होगा।इस रोजगार मेले में अब तक 62 कंपनियों ने 9,449 रिक्तियां उपलब्ध कराई हैं। आयोजन से पहले अन्य कंपनियों के जुड़ने की संभावना भी है, ऐसे में रिक्तियों की संख्या और बढ़ सकती है।किन युवाओं के लिए मौका?रोजगार मेले में 10वीं-12वीं पास, ITI, डिप्लोमा और इंजीनियरिंग सहित विभिन्न शैक्षणिक योग्यता रखने वाले युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। अलग-अलग कंपनियों में विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।राज्यस्तरीय इस रोजगार मेले को छत्तीसगढ़ के हजारों बेरोजगार और रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है। युवाओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि पर आवश्यक शैक्षणिक दस्तावेजों और प्रमाण-पत्रों के साथ रोजगार मेले में पहुंचकर उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाएं।📍 स्थान: सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, बूढ़ापारा, रायपुर📅 तारीख: 7 एवं 8 अक्टूबर 2026💼 अब तक रिक्तियां: 9,449🏢 कंपनियां: 62 से अधिक🎓 योग्यता: 10वीं, 12वीं, ITI, डिप्लोमा एवं इंजीनियरिंग
रायपुर ब्रेकिंग: ..10 हजार युवाओं को रोजगार का अवसर, 7-8 अक्टूबर को राज्यस्तरीय रोजगार मेलारायपुर। छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए रोजगार को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।













