4 अक्टूबर 2026/रायपुर भाजपा प्रदेश कार्यालय में संचालित भाजपा सहयोग केंद्र में आगामी दिनों में विभिन्न विभागों से जुड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं की सुनवाई और उनके निराकरण के लिए मंत्रियों की मौजूदगी रहेगी।भाजपा प्रदेश सहयोग केंद्र प्रभारी सच्चिदानंद उपासने ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 5 अक्टूबर को मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, 6 अक्टूबर को स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, 8 अक्टूबर को मंत्री राजेश अग्रवाल तथा 9 अक्टूबर को राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा सहयोग केंद्र में कार्यकर्ताओं की विभागीय समस्याएं सुनेंगे।मंत्रीगण दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक भाजपा प्रदेश कार्यालय स्थित सहयोग केंद्र में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई करेंगे।उपासने ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि व्यक्तिगत सुनवाई को सुविधाजनक बनाने के लिए संबंधित दिन दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक सहयोग पंजीयन केंद्र में अपना नाम दर्ज कराएं, ताकि टोकन के आधार पर उनकी व्यक्तिगत सुनवाई की जा सके।उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की जानकारी सभी जिला अध्यक्षों को भेज दी गई है, ताकि वे अपने-अपने क्षेत्रों के मतदान केंद्र स्तर के कार्यकर्ताओं सहित सभी स्तर के पदाधिकारियों तक इसकी सूचना पहुंचा सकें।
भाजपा सहयोग केंद्र में 5 से 9 अक्टूबर तक मंत्री सुनेंगे कार्यकर्ताओं की समस्याएं।













