प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जंतर मंतर पर हो रहे प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा पत्रकारों को उनके कामकाज किए जाने से रोकने और खासतौर से महिला पत्रकार के साथ आपत्तिजनक हरकत करने पर कड़ा विरोध जाहिर किया है।प्रेस क्लब ने दोषी पुलिस अधिकारियों खिलाफ कड़ा एक्शन लेने की मांग की है।














