12 नवंबर 2026/ बिलासपुर।** प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी बिलासपुर में स्वदेशी मेला 2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा। आगामी 20 नवंबर से 26 नवंबर तक साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित होने वाले इस मेले को लेकर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।स्वदेशी मेले की तैयारियों एवं आयोजन की रूपरेखा को लेकर समिति के सभी सदस्यों एवं स्वदेशी परिवार की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेले के सफल आयोजन, व्यवस्थाओं, प्रचार-प्रसार, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने जैसे विषयों पर चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया।स्वदेशी मेला भारतीय संस्कृति, परंपरा, स्वदेशी उत्पादों और आत्मनिर्भरता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। मेले के माध्यम से स्थानीय कारीगरों, व्यापारियों एवं स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहन मिलने के साथ ही लोगों को भारतीय उत्पादों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा।समिति द्वारा मेले को आकर्षक, व्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए विभिन्न तैयारियों पर कार्य किया जा रहा है। बिलासपुरवासियों से स्वदेशी मेले में सहभागिता कर स्वदेशी अपनाने और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत बनाने की अपील की जाएगी।**स्वदेशी मेला 2026**📍 स्थान : साइंस कॉलेज मैदान, बिलासपुर📅 दिनांक : 20 से 26 नवंबर 2026।


















