#15 नवंबर 2026
रायपुर में चौपाटी के पास भीषण आग, सिलेंडर फटने की आशंका**रायपुर।** राजधानी रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के पास स्थित चौपाटी में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।सूत्रों के हवाले से जानकारी मिल रही है कि आग लगने की घटना के दौरान सिलेंडर फटने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के कारणों और सिलेंडर विस्फोट की स्थिति को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
















